मऊ, जनवरी 4 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। थाना मधुबन पुलिस टीम ने शनिवार को पशु तस्करी में संलिप्त छह पशु तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई किया है। गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरु कर दी है। थानाध्यक्ष मधुबन ने बताया कि जल्द ही सभी पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थानाध्यक्ष मधुबन राजीव कुमार सिंह ने बताया कि छह पशु तस्कर काफी दिनों से पशु तस्करी में संलिप्त थे। शनिवार को गैंग लीडर जलसुर निवासी धर्मपुर कसायर थाना मधुबन, मुमताज उर्फ खंडी, सुफियान ,सोनू, गोलू, अनताफ़ उर्फ सोनू के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई किया गया है। थानाध्यक्ष ने दावा किया है कि इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.