छह पशु चिकित्साधिकारियों सहित नौ का वेतन रोका
मैनपुरी, अक्टूबर 7 -- मैनपुरी डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बुधवार को ज़ूम मीटिंग के माध्यम से जनशिकायतों के निस्तारण, उर्वरक उपलब्धता और गो-संरक्षण की समीक्षा की। इस दौरान लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए। जनशिकायतों के खराब निस्तारण पर पूर्ति निरीक्षक कुरावली, चकबंदी अधिकारी सदर एवं करहल का एक दिन का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया। डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को प्रतिदिन शिकायतों की समीक्षा करने के निर्देश दिए। किसानों को राहत देने के उद्देश्य से उन्होंने स्पष्ट किया कि यूरिया और डीएपी समय से तथा निर्धारित दर पर ही मिले। उर्वरकों की कालाबाजारी या ओवररेटिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी और सहायक निबंधक सहकारिता को प्रतिदिन कम से कम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.