बस्ती, जून 9 -- बस्ती, हिटी। जिले के नगर थानाक्षेत्र में छत पर सो रही किशोरी के साथ अश्लील हरकत करने की वारदात सामने आई है। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। थानाध्यक्ष नगर देवेन्द्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सोनू कुमार के खिलाफ छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। नगर थानाक्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया है कि उनकी 14 वर्षीय नातिनी पिछले तीन जून की रात में घर के छत पर सो रही थी। आरोप है कि इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी सोनू उस छत पर पहुंच गया, जहां पर नातिनी अकेली सो रही थी। इसके बाद उसने किशोरी के साथ अश्लील हरकत की, जिससे उसकी नींद खुल गई और शोर मचाते हुए विरोध जताया। पकड़े जाने के डर से आरोपी मौके से भाग निकला। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.