छह पर दहेज का मुकदमा दर्ज कराया
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 4 -- बुढ़ाना। महिला पुलिस परामर्श केंद्र में काउंसलिंग विफल होने के बाद विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कमरुद्दीन नगर (सैनपुर) निवासी अंजली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी उमरपुर निवासी हरेन्द्र से हुई है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते हैं। विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में महिला पुलिस परामर्श केंद्र पर 10 अप्रैल को प्रार्थना पत्र दिया गया था। 29 अगस्त को अंतिम काउंसलिंग विफल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। मुकदमे में पति हरेन्द्र, देवर अमित, जेठ सोहनवीर, जिठानी नीलम, सास और बालेश को नामजद किया गया है। पुलिस ने मुकदम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.