भदोही, मार्च 11 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला मुख्यालय सभागार में मंगलवार को उत्तर प्रदेश उप-निरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा को लेकर बैठक हुई। डीएम और एसपी ने मातहतों को जरूरी निर्देश दिए। साथ ही तैयारियों को परखा। डीएम शैलेष कुमार ने कहा कि 14 और 15 मार्च को दो पालियों में परीक्षा होगी। पहली पाली 10 से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली तीन बजे से लेकर पांच बजे शाम तक होगी। जनपद में लिखित परीक्षा को कुल छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्ष एवं सुचितापूर्ण सम्पन्न कराने को प्रत्येक स्तर पर सतर्कता, सजगता एवं अनुशासन बनाया गया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, एवं अतिरिक्त सहायक केन्द्र व्यवस्थापक की तैनाती कर दी गई है। परीक्षा से संबंधित प्रश्न पुस्तिकाओं को परीक्षा के दिन कंट्रोल रूम से प्राप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.