छह निर्माणाधीन जेलों के कार्यों की समीक्षा
लखनऊ, जुलाई 23 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता कारागार मुख्यालय में गुरुवार को छह निर्माणाधीन कारागार परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। यूपीपीसीएल, यूपीआरएनएसएस तथा अन्य कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ प्रदेश की कारागारों में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों की जानकारी ली गई। निर्माणाधीन कारागारों उरई, महोबा, हाथरस, जौनपुर, कुशीनगर और हापुड़ की प्रगति का प्रस्तुतीकरण भी किया गया। निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.