हमीरपुर, अप्रैल 5 -- हमीरपुर, संवाददाता। नवागंतुक एसपी मृगांक शेखर पाठक ने रविवार को छह निरीक्षक सहित एक उपनिरीक्षक का स्थानांतरण कर दिया। सुमेरपुर और मुस्करा के निरीक्षकों को नवीन तैनाती मिली है। जबकि पुलिस लाइन्स में रहे निरीक्षक को भी थाना मुस्करा की कमान सौंपी गई है। एसपी ने जिन निरीक्षकों को इधर से उधर किया है उनमें प्रभारी निरीक्षक सुमेरपुर अनूप सिंह को राठ कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यहां रहे निरीक्षक राकेश कुमार का मेरठ जोन में स्थानांतरण के बाद से उक्त कोतवाली रिक्त चल रही थी। प्रभारी निरीक्षक मुस्करा योगेश तिवारी को सुमेरपुर का चार्ज सौंपा गया है। जबकि पुलिस लाइन्स में रहे निरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह अब मुस्करा के प्रभारी निरीक्षक होंगे। साइबर क्राइम थाने के प्रभारी निरीक्षक जयशंकर सिंह को पैरवी सेल का प्रभारी बनाया गया...