छह नामजद व 150 अज्ञात पर केस
मधेपुरा, मई 24 -- सिंहेश्वर, निज संवाददाता । थाना अंतर्गत कमरगामा के कार्यपालक सहायक राजू सरदार की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद लोगों द्वारा एनएच-106 को जाम करने के मामले में प्रशासन ने छह नामजद व 150 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। साथ ही तीन लोगों को गिरफ़तार कर जेल भेज दिया है। इस दौरान सड़क पर आगजनी भी की गई, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मामले को लेकर अंचलाधिकारी नवीन कुमार सिंह के आवेदन पर सिंहेश्वर थाना में छह नामजद एवं 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, गिद्धा वार्ड 2 निवासी राजू सरदार कमरगामा पंचायत में कार्यपालक सहायक के पद पर कार्यरत थे। उनकी मौत 20 मई 2026 को सड़क दुर्घटना में हो गई थी। अगले दिन 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.