मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 13 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। सकरा थाना क्षेत्र के दो व्यवसायियों से नौ वर्ष पहले रंगदारी मांगने के मामले में दाखिल चार्जशीट पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के विशेष कोर्ट ने संज्ञान ले लिया है। इन मामलों में आरोपित छह नक्सलियों के विरुद्ध आरोप तय किए जाने की बिंदू पर अब सुनवाई होगी। आरोप तय होने के बाद सेशन-ट्रायल चलेगा। बीते दिनों गृह विभाग ने इन नक्सलियों के विरुद्ध मुकदमा चलाने की स्वीकृति दी थी। दोनों मामले में अगली सुनवाई तीन जनवरी को होगी। सकरा के मड़वन गांव के दूध व्यवसायी रामप्रीत राय से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। इस मामले में कोर्ट ने शुक्रवार को चार्जशीट पर संज्ञान लिया। दूध व्यवसायी ने 28 जुलाई 2016 को एक मोबाइल नंबर धारक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के बाद मामले में नक्सली वैशाली जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.