छह दुकानों से ढ़ाई किलो प्रतिबंधित पॉलीथीन बरामद
भदोही, जून 11 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विश्व पर्यावरण अभियान के तहत गुरुवार को नगर में अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी बीना सिंह के नेतृत्व में छह दुकानदारों से 2.5 किलोग्राम पालीथीन जब्त कर 15 सौ रुपये का जुर्माना वसूला गया। उधर, कार्रवाई से अफरा-तफरी का आलम रहा। ईओ ने बताया कि नगर के विभिन्न बाजारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई। छह दुकानदारों के पास प्रतिबंधित पॉलीथीन मिलने पर कार्रवाई की गई है। दुकानदारों, पटरी व्यवसायियों, ठेला और खुमचा संचालकों को जागरूक करते हुए कहा कि प्रतिबंधित पॉलीथीन पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। यह भी पढ़ें- पॉलीथिन पर चलेगा पालिका का डंडा, जागरूकता के बाद होगी छापेमारी उन्होंने पॉलीथीन की जगह कपड़े और पर्यावरण अनुकूल थैलों के इस्तेमाल की अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.