बाराबंकी, अप्रैल 17 -- बाराबंकी। जिले में निर्धारित मूल्य पर खाद व उपलब्धता को लेकर जिला अधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर सभी तहसीलों में छापेमारी की जा रही है। शुक्रवार को बिना सूचना दुकान बंद करने, अभिलेख उपलब्ध न कराने और स्टॉक रजिस्टर ना दिखाने पर छह दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। वहीं चार दुकानदारों को विभिन्न कमियां मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर सुधार की चेतावनी दी गई। जिला कृषि अधिकारी राजित राम ने बताया कि शुक्रवार को अलग-अलग टीमों द्वारा 14 उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर छापा डालकर जांच की गयी। तहसील फतेहपुर में 08 बिक्री केन्द्रों की जांच की गयी। जांच के दौरान जानबूझकर दुकान बन्द कर फरार हो जाने के कारण मेसर्स गुप्ता ट्रेडर्स, मिठवारा व असांरी खाद भण्डार बेलहरा का उर्वरक विक्रय प्राधिकार-पत्र निलम्बित किया गया। साथ ह...