बरेली, नवम्बर 30 -- बरेली। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती की प्राथमिक परीक्षा छह दिसंबर को जिले के 38 परीक्षा केंद्रों पर होगी। प्रशासन ने परीक्षा संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। अधिकारियों ने बताया कि छह दिसंबर को 21 परीक्षा केंद्रों पर सुबह नौ से 11 और 17 केंद्रों पर दोपहर तीन से पांच बजे तक परीक्षा होगी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था की समस्या होने या कर्फ्यू आदि लगने की स्थिति में अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र को ही कर्फ्यू पास माना जाएगा। ड्यूटी पर तैनात रहने वाले मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं, जिससे परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.