ललितपुर, दिसम्बर 5 -- छह दिसंबर को लेकर जनपद पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गए हैं। संदेवनशील क्षेत्रों पर नजर रखने के लिए पुलिस अधीक्षक ने बाकायदा रणनीति बनाई है, जिसके मुताबिक सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। वहीं किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने पुलिस ने सभी बंदोबस्त कर लिए हैं। छह दिसंबर की घटना से हर कोई वाकिफ है। इस तिथि पर किसी भी घटना और बवाल आदि से निपटने के लिए पुलिस महकमे ने योजना बना रखी है। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने सबसे पहले जनपद के संवेदनशील इलाकों को चिन्हित किया। पुराने घटनाक्रमों और मिश्रित आबादी वाले कुल इक्कीस संवेदनशील क्षेत्रों को सूचीबद्ध करके यहां की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गयी है। इन क्षेत्रों में खुफिया की सक्रियता के साथ ही खासी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। इसके अलावा बृहस्पतिवार देर शाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.