गया, अप्रैल 21 -- फतेहपुर प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय, कठौतिया केवाल गुरपा में मंगलवार को प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। भारत स्काउट और गाइड गया जी के वार्षिक कार्यक्रम अनुसार आयोजित शिविर का उद्घाटन प्रधानाध्यापक अनिल कुमार ने किया। बताया कि स्काउट और गाइड का प्रशिक्षण से छात्रों को संपूर्ण विकास में सहायक होता है। यह देश के लिए जिम्मेदार नागरिक श्रेष्ठ नागरिक के गुण विकसित करता है। शिविर छह दिनों तक चलेगा। इसमें छात्रों को स्काउट गाइड आंदोलन की जानकारी झंडा बांधनाव उतारना, प्राथमिक सहायता, रस्सी की मदद से गांठ बांधना, हाइकिंग के लिए खोज के चिह्न बनाना इसके साथ-साथ पीटी परेड ड्रिल मार्च पास्ट करना शारीरिक व्यायाम इत्यादि चीजों की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम जिला सचिव रंजीत कुमार, स्काउट मास्टर गोविंदाचार्य, प्रदीप कु...