छह दिवसीय माहवारी स्वच्छता जागरूकता अभियान का समापन
भागलपुर, जून 1 -- भागलपुर। बिहारी कन्या मध्य विद्यालय मिरजानहाट में छह दिवसीय माहवारी स्वच्छता जागरूकता अभियान का समापन 30 मई को हुआ। इस दौरान किशोरियों एवं समुदायों में माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाया गया। इससे जुड़े सामाजिक मिथकों और वर्जनाओं को दूर करने का प्रयास किया गया। नोडल शिक्षिका सह प्रधानाध्यापिका सुमन सोनी ने कहा कि माहवारी से पहले सही जानकारी हर किशोरियों का अधिकार है। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका अर्पिता राज, पुष्पा कुमारी, पिंकी कुमारी, टुन्नी कुमारी, शिक्षक आशीष कुमार, चिरंजीवी राज, नौशाद मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- विद्या विहार आवासीय विद्यालय में मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.