सहारनपुर, जनवरी 2 -- श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में छह दिवसीय प्रभातफेरियों का शुक्रवार को समापन हुआ। साथ ही अब गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ हो गए हैं। जिनका समापन चार जनवरी को प्रकाशपर्व पर होगा। शुक्रवार को प्रभातफेरी गुरुद्वारा साहिब से शुरु होकर सुभाष चौक, रेलवे रोड, दुर्गा कॉलोनी और लाजपत नगर से होते हुए ब्रह्मपुरी कालोनी में पहुंची। इस दौरान हरजीत बतरा के आवास पर प्रभातफेरी का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। गुरदयाल सिंह, चंद्रदीप सिंह, हरप्रीत कौर, स्वर्णजीत कौर, भोली मनचंदा व चन्नी बेदी ने गुरवाणी गायन कर संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा कमेटी की ओर से हरजीत बतरा को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। गुरुद्वारा कमेटी के सचिव गुरजोत सिंह सेठी ने बताया कि प्रकाशपर्व चार जनवरी को हर्षोल्लास से मनाया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.