छह दिन से लापता हिस्ट्रीशीटर का शव पेड़ पर लटका मिला
पीलीभीत, जुलाई 3 -- जहानाबाद,संवाददाता। छह दिन से लापता हिस्ट्रीशीटर युवक का शव गांव के बाहर खेत में शहतूत के पेड़ से लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फील्डयूनिट की टीम ने साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने किसी प्रकार की रंजिश से इंकार किया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम उमरसड़ निवासी 31 वर्षीय नरेश कुमार मौर्य पुत्र मेवाराम मौर्य 28 जून से लापता था। 28 जून को घर से बिना बताए कहीं चला गया था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। 29 जून को परिजनों ने उसकी थाना जहानाबाद में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। शुक्रवार शाम को उसका शव गांव के बाहर जसवंत सिंह के खेत में शहतूत के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला है। शव लटका देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। थोड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.