छह दिन से लापता युवक का शव मिला पेड़ पर लटका
मैनपुरी, अगस्त 7 -- पिता की डांट से क्षुब्ध युवक ने लखनऊ-एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड के किनारे पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी छह दिनों के बाद शव से बदबू आने पर हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। थाना क्षेत्र के ग्राम लहटोई निवासी 24 वर्षीय शिवम दुबे बीते एक अगस्त से घर से लापता था। परिजनों ने हर संभव स्थान पर युवक की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल रहा था। शुक्रवार शाम 5 बजे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड किनारे झाड़ियों के बीच पेड़ पर एक युवक का शव लटका है। सूचना पाकर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार पांडेय पुलिस व फॉरेसिंक टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। वहीं सूचना पर पहुंचे परिजनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.