मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र की कोइरिया निजामत पंचायत के गरीबा गांव में शुक्रवार को आम के पेड़ में फंदे से लटका हुआ युवक का शव मिला। मृतक गरीबा निवासी अनंत पासवान का 22 वर्षीय पुत्र आशुतोष कुमार उर्फ राजन था। वह छह फरवरी से लापता था। घर से सौ मीटर दूर राजन का रस्सी के फंदे से लटका शव मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पश्चिमी एसडीपीओ वन सुचित्रा कुमारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड की टीम ने मामले की जांच पड़ताल की। एफएसएल ने घटनास्थल से नमूने लिए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि राजन के लापता होने के बाद काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई अता-पता नहीं चलने पर मृतक के पिता अनंत पासवान ने गुरुवार को थाना में गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.