छह दिन से लापता युवक का नहीं लगा सुराग
हापुड़, अगस्त 25 -- थाना क्षेत्र से एक युवक के छह दिन से लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के परिजनों ने पुलिस पर उसे बरामद करने में नाकाम रहने का आरोप लगाया है। पीड़ित मां ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अपने बेटे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है और अनहोनी की आशंका जताई है। पीड़ित महिला ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके बेटे शिवम की शादी 26 अप्रैल को क्षेत्र के गांव निवासी युवती से हुई थी। शादी के बाद उनके बेटे और युवती के बीच फोन पर किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत को लेकर विवाद रहने लगा था। एक बार युवती के फोन पर आए एक व्यक्ति का फोन उनके बेटे ने उठाया। फोन करने वाले व्यक्ति ने उनके बेटे को धमकी भरे शब्दों में बात की और दोबारा फोन उठाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसी घटना के बाद से दोनों के बीच विवाद गहरा गया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.