बहराइच, मार्च 16 -- बहराइच, संवाददाता। दरगाह क्षेत्र के जौहरा गांव का एक युवक पिछले छह दिनों से लापता है। परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। जानकारी न मिलने पर परिवार ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि जौहरा गांव निवासी गौतम राव (20) पुत्र तेज राम गांव में ही किराना और सब्जी की छोटी दुकान चलाता था। 10 मार्च की शाम वह बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था। उस समय उसने बरमूडा और बनियान पहन रखी थी तथा पैरों में पुरानी चप्पल थी। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा।परिजनों के अनुसार, उसी शाम उसे छावनी चौराहे से डिगिहा की ओर पैदल जाते हुए देखा गया था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। परिवार ने रिश्तेदारों और आसपास के संभावित स्थानों पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।पीड़ित ...