श्रावस्ती, मई 20 -- जमुनहा,संवाददाता। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरगदहा के मजरा घुमना निवासी एक युवक 14 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था, जिसका शव बुधवार को जंगल में पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घुमना निवासी रामप्रसाद उर्फ़ चवन्नी (24) पुत्र साबितराम यादव 14 मई को घर से लापता हो गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन पता न चलने पर उनके बड़े भाई घनश्याम यादव ने 18 मई को मल्हीपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराया था। बुधवार को थाना क्षेत्र के ककरदरी जंगल स्थित मरी माता मंदिर से करीब 200 मीटर दूर जंगल में लकड़कट्टो ने एक अज्ञात युवक का शव सागौन के पेड़ पर गमछे के फंदे से लटकता देखा। यह भी पढ़ें- छह दिन से लापता युवक का जंगल में लटका मिला शव सूचना पर फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची मल्हीप...