नई दिल्ली, जनवरी 23 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। बिंदापुर स्थित अपने घर से छह दिन से लापता बुजुर्ग दंपति के शव शुक्रवार दोपहर नजफगढ़ स्थित ककरौला नाले में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नजफगढ़ थाना पुलिस ने 58 वर्षीय मुन्ना लाल और 55 वर्षीय उनकी पत्नी रामवती देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक जांच में पुलिस को शव पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। फिलहाल पुलिस मामले में हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल पर जांच कर रही है। पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि मुन्ना लाल परिवार के साथ बिंदापुर इलाके में रहते थे। वह और उनकी पत्नी मजदूरी करते थे। परिवार में बेटा रितेश और अन्य लोग भी हैं। रितेश ने 17 जनवरी को बिंदापुर थाने में अपने माता-पिता के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.