बलिया, फरवरी 1 -- रेवती (बलिया)। सहतवार थाना क्षेत्र के सिंगही से बीते 25 जनवरी की सायं अपहृत 9 वर्षीय अभिषेक का शव शनिवार की सायं धीरा छपरा टीएस बंधा के सामने सरयू नदी से बरामद हुआ। बताया जाता है कि बालक अपने घर से डेरे पर जाने के लिए निकला था,लेकिन वह संदिग्ध रुप से गायब हो गया।अभिषेक के चाचा गणेश ने रात में ही थाने पहुंच कर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया तथा अपने स्तर से परिजन तलाश कर रहे थे।शनिवार की सायं नदी में शव उतराने की सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे तो शव की शिनाख्त चंदन के इकलौता बेटा अभिषेक के रुप में हुई।इस घटना के बाद दादा नंद बिहारी व दादी शांति देवी, मां आशा देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में पहले से मुकदमा दर्ज है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.