सिद्धार्थ, जून 8 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। चिल्हिया थाना क्षेत्र के एक गांव की दो किशोरियों के घर से अचानक गायब हो जाने से परिवार सदमे में है। छह दिन पहले मंगलवार सुबह करीब 10 बजे के बाद एक ही घर से दो सगी बहनें कहीं चली गईं। किशोरियों की मां की तरहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस तलाश में जुट गई है। चिल्हिया थाना क्षेत्र के एक गांव से मंगलवार को दो सगी बहनें जिनकी उम्र करीब 16 वर्ष है घर से कहीं चली गईं। जब वह शाम तक घर वापस नहीं लौटीं तो परिजन परेशान होकर इधर-उधर तलाशने लगे। रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की लेकिन लड़कियों का पता नहीं चला। यह भी पढ़ें- छह दिन से लापता दो सगी बहनों का अब तक नहीं लगा सुराग बुधवार को चिल्हिया थाना पर लड़कियों की मां ने पुलिस को तहरीर देकर घटना की जानकारी दी। कहा कि कोई हमारी नाबालिग पुत्रियों को ब...