रुद्रपुर, जून 24 -- खटीमा, संवाददाता। छह दिन से लापता एक काश्तकार का सड़ा गला शव गन्ने के खेत में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही काश्तकार की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। प्रतापपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र पंत के अनुसार बुधवार को प्रतापपुर नंबर 7 के ग्राम प्रधान ने एक गन्ने के खेत में सड़ा गला शव पड़ा होने की सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव पूरी तरीके से गल चुका था। चेहरा पूरी तरीके से गल चुका था। मौके पर पहुंचे देसी भुड़िया निवासी बलजीत सिंह ने शव के कपड़ों को देखकर उसकी शिनाख्त अपने भाई हरजीत सिंह 42 वर्ष पुत्र जोगेंद्र सिंह के रूप में की। पुलिस टीम को मृतक की पैंट की जेब से एक पर्स मिला जिसके अंदर दो आधार कार्ड मिले। जिसमें एक आधार कार्ड पर हरजीत सिं...