बांदा, जून 2 -- पैलानी। पैलानी तहसील के खरेई गांव में ग्रामीण बिजली संकट से जूझ रहे हैं। गांव निवासी पुत्तन यादव तथा संदीप ने बताया है कि खप्टिहा कलां के खेतों में लगे निजी नलकूप के विद्युत व्यवस्था पिछले 6 दिनों से ध्वस्त पड़ी हुई है । 27 म‌ई की रात्रि आए तेज आंधी और तूफान से नलकूप मे लगे विद्युत तार 11000 की लाइन विद्युत पोल सहित टूट कर धराशाई हो गए थे। जिसकी शिकायत संबंधित विभाग के जेई तथा विद्युत लाइन मैनों से करने के बाद अभी तक विद्युत पोल नहीं लगे हैं। इसकी वजह से नलकूप पर लगी सब्जी बाडी की फसल सूख रही है। विद्युत लाइन व विद्युत पोल ठीक न किए जाने की वजह से पीने के पानी का भी घोर संकट गहरा गया है। संदीप पुत्र स्वामी प्रसाद ने बताया कि हम लोग नलकूप पर परिवार सहित रह रहे हैं। जिसकी वजह से सबसे बड़ी समस्या बिजली पानी को लेकर है।

हिंदी...