छह दिन से फुंका ट्रांसफार्मर, 90 घरों की बिजली गुल; ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
संभल, जून 30 -- असमोली विकासखंड क्षेत्र के गांव गुमसानी में छह दिन से 63 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर फुंका होने के कारण करीब 90 घरों की बिजली आपूर्ति ठप है। भीषण गर्मी के बीच बिजली न मिलने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या का समाधान न होने पर सोमवार को ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर स्थल पर प्रदर्शन कर जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने और विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि मुस्लिम सैफी और तुर्क मोहल्ले में लगा ट्रांसफार्मर छह दिन पहले खराब हो गया था। इसकी सूचना तत्काल टांडा कोठी विद्युत उपकेंद्र के अधिकारियों को दे दी गई थी, लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। यह भी पढ़ें- छह दिन से गांव गुमसानी में फुंका ट्रांसफार्मर, लगभग 90 कनेक्शनधारक अंधेरे में बिजली न होने से घरों में अंधेरा छाया है और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.