छह दिन से जला ट्रांसफार्मर, भीषण गर्मी में ग्रामीण परेशान
गाजीपुर, जून 8 -- करंडा। थाना क्षेत्र के ग्राम चकिया में पिछले छह दिनों से ट्रांसफार्मर जला होने के कारण पूरे गांव की विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी है। भीषण गर्मी में बिजली न मिलने से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल संकट और दैनिक कार्यों में बाधा से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र ट्रांसफार्मर बदलने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी है कि समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.