संभल, जून 29 -- असमोली विकासखंड क्षेत्र के गांव गुमसानी में लगभग छह दिन से लगा हुआ 63 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर फुंकने से करीब 90 घरों कि बिजली आपूर्ति प्रभावित हैं। लगभग 90 घरों की बिजली आपूर्ति ठप होने से कनेक्शन धारको ग्रामीणों को भीषण गर्मी के बीच भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या का समाधान न होने पर सोमवार को कनेक्शन धारक ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर स्थल पर प्रदर्शन कर किया अपने गुस्से का इजहार। तथा जल्द नया ट्रांसफार्मर वदलने की मांग की। कनेक्शन धारको ग्रामीणों ने बताया कि मुस्लिम सैफी और तुर्क मोहल्ले में लगा ट्रांसफार्मर छह दिन पहले फुंक चुका है । इसकी सूचना हम लोगों ने तत्काल टांडा कोठी विद्युत उपकेंद्र के अधिकारियों को दी गई थी।लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। भीषण गर्मी में बिजली न होने से घरों में अंधेरा ह...