बलिया, मार्च 24 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य जोर पकड़ चुका है। छह दिन में कुल दो लाख 19 हजार 126 कॉपियां जांची जा चुकी हैं। जबकि अबभी तीन लाख आठ हजार 130 उत्तरपुस्तिकाओं को जांचना शेष है। मूल्यांकन कार्य एक अप्रैल तक पूरा करना है।जिला मुख्यालय पर चार केन्द्रों जीआईसी, जीजीआईसी, टाउन इंटर कालेज और कुंवर सिंह इंटर कालेज में मूल्यांकन कार्य 18 मार्च से हो रहा है। पहले दिन लगभग चार हजार कॉपियां ही जांची जा सकी थीं। उसके बाद कार्य में तेजी आई है। जीआईसी में इंटर की प्राप्त 92 हजार 733 कॉपियों में से सोमवार तक 39 हजार 185 जांची जा चुकी हैं। जबकि कुंवर सिंह इंटर कालेज में प्राप्त एक लाख तीन हजार 590 कॉपियों में से 36 हजार 362 का मूल्यांकन हो चुका है। इसी प्रकार जीजीआईसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.