आगरा, मार्च 16 -- अलार्म चेन पुलिंग रोकने के लिए रेलवे के विशेष अभियान में 10 से 15 मार्च के बीच 78 मामलों में कार्रवाई की गई। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि इस दौरान 38 हजार रुपये से अधिक जुर्माना वसूला गया। चेन पुलिंग करने वाले यात्रियों को रेलवे ने मथुरा-भूतेश्वर के मध्य, धौलपुर स्टेशन, मथुरा जं., भरतपुर स्टेशन, आगरा किला-जमुना ब्रिज के मध्य, आगरा कैंट स्टेशन सहित विभिन्न स्थानों से पकड़ा गया। धौलपुर स्टेशन से यात्री अभिषेक व भोलाराम, आगरा फोर्ट पर रोहित, आगरा कैंट पर बबुआ, कोसीकलां पर विजेन्द्र, राजामंडी पर अनुज, मथुरा-भूतेश्वर के मध्य अजय को पकड़ा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.