बरेली, सितम्बर 7 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में छात्रों और शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने को लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सख्ती बढ़ा दी है। परिषद ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालयों में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की दैनिक उपस्थिति वेब पोर्टल या मोबाइल ऐप के माध्यम से दर्ज कराना सुनिश्चित करें। परिषद के सचिव भगवती सिंह ने सभी डीआईओएस को पत्र जारी करते हुए सपष्ट निर्देश दिए जाने के बावजूद ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने वाले विद्यालयों की संख्या अभी बेहद कम है। इसे आदेशों की अनदेखी और अधिकारियों की ओर से प्रभावी निगरानी न किए जाने का संकेत माना गया है। सचिव ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि अगले छह दिनों के ...