रामपुर, मार्च 26 -- वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले विभाग बजट को खपाने में जुट गए हैं। विभागों को जल्दी इस बात की है कि अगले छह दिनों में बजट को खपाया नहीं गया तो शासन से प्राप्त हुई धनराशि वापस चली जाएगी। जानकारी के अनुसार अलग अलग विभागों का तीन अरब से ज्यादा का बजट इस समय खाते में पड़ा हुआ है। कलक्ट्रेट स्थित कोषागार में इस समय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग, पंचायती राज, नगर व ग्राम विकास, लोक निर्माण विभाग समेत अन्य कई विभागों के बिल लगे हुए हैं। इन सभी विभागों को अलग अलग मदों में बजट खपाने की जल्दी है। वित्तीय वर्ष को पूरा होने में अब सप्ताह भर से भी कम समय बचा हुआ है, जिसमें रामनवमी और रविवार की छुट्टियां पड़ रही हैं। इस अवधि में कोषागार बंद रह सकता है। इसीलिए विभाग जल्द से जल्द बिल पास कराने में लगे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.