छह दिन बीत जाने के बाद भी पटरी पर नहीं लौटी बिजली आपूर्ति
मिर्जापुर, मई 19 -- जमालपुर। क्षेत्र में बुधवार की शाम आई भीषण आंधी तूफान से एचटी लाइन के विद्युत खंभे सहित दर्जनों गांवों के कई विद्युत पोल जमीन पर गिरे हैं तो कुछ टेढ़े हो गए थे। छह दिन बीत जाने के बाद भी आपूर्ति व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पाई है। जमालपुर विद्युत उपकेंद्र के जमालपुर, ओड़ी, बहुआर और चारगोड़ा फीडर से लगभग सत्तर गांवों कि बिजली संचालित होती है, जिसमें जमालपुर को छोड़ सभी तीन फिडरों से पसही, डवक, गोरखी, घनश्यामपुर, हसौली, करजी, धोबही सहित कई गांवों की बिजली आपूर्ति अब भी ठप है। गांव के लोगों को हवा पानी के लिये तरसना पड़ रहा है। जमालपुर उपकेंद्र के अवर अभियंता सुशील कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त विद्युत पोलों को ठीक कराया जा रहा है ठीक होने पर जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। उधर, चुनार खंड के अधिशासी अभियंता शुभम मिश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.