पीलीभीत, जनवरी 9 -- बरखेड़ा। छह दिन बाद भी गांव बर्रामऊ में तेंदुआ की दहशत बनी हुई है। वन विभाग की पकड़ में अभी तक तेंदुआ नही आया है। किसानों ने खेतों पर जाकर काम करना तक छोड़ दिया है। गन्ना की कटाई और गेंहू की सिचाई भी प्रभावित हो रही है। वन विभाग की टीम पकड़ने के बजाय सिर्फ निगरानी तक सीमित है। गांव बर्रामऊ में दो जनवरी से तेंदुए की चहल कदमी बनी हुई है। ग्रामीनों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर तेंदुआ के पग चिन्ह ट्रेस किए और उसकी लोकेशन ट्रेस करने के लिए कैमरा लगा दिए गए। तेंदुआ की लोकेशन ट्रेस होने के बाद मंगलवार को तेंदुआ पकड़ने के लिए पिजरा लगा दिया गया। पिंजरा लगने के बाद तेंदुआ वहां तक आया और चकमा देकर लौट गया। तीन दिन बीतने के बाद भी अभी तक तेंदुआ पिंजरा में कैद नही हुआ। जबकि इन दिनों गन्ना की कटाई और गेंहू की फसल में पानी लगान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.