जौनपुर, मई 7 -- जौनपुर, कार्यालय संवाददाता। खेतासराय थाना क्षेत्र के मनेछा बादशाही बाजार के पास एक मई को दूल्हे की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में मुख्य आरोपी तीन नामजद आरोपी बुधवार को छठवें दिन तक नहीं पकड़े जा सके। उनकी गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें पहले से लगी थीं, अब एसएसपी ने एक और विशेष टीम का गठन करके दबिश देने के लिए लगाया है। साथ ही नामजद फरार आरोपियों पर घोषित 50 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये तक करने का प्रस्ताव भेजा गया है।सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़उर गांव निवासी 22 वर्षीय आजाद बिंद अपनी बरात लेकर खेतासराय क्षेत्र में जा रहा था। एक मई की रात करीब नौ बजे खेतासराय के मनेछा बादशाही बाजार के पास बाइक सवार बदमाशों ने चलती कार पर गोलियां बरसाकर आजाद बिंद को मौत के घाट उतार दिया था। घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रदीप बि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.