छह दिन बाद भी केस दर्ज न करने का आरोप
जौनपुर, मई 31 -- चंदवक, हिन्दुस्तान संवाद। पतरही चौकी क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पड़ोस के रिश्ते में चाचा लगने वाले व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि तहरीर देने के छह दिन बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है, जबकि आरोपी खुलेआम घूम रहा है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 24 मई को उनके पति रिश्तेदारी में गए थे। इसी दौरान पड़ोस के एक व्यक्ति ने कहा कि उसके पति ने कुछ पैसे दिए हैं, जिन्हें लेने के लिए उसके साथ चलना होगा। आरोप है कि वह उसे पड़ोसी गांव चादेपुर ले गया, जहां सुनसान स्थान पर धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। यह भी पढ़ें- सर्कस दिखाने के बहाने ले जाकर दुष्कर्म, मुकदमा पीड़िता का कहना है कि वह किसी तरह रात में घर पहुंची और अगले दिन पुलिस को तहरीर दी। इसके बावजूद अब तक मुकदमा दर्ज नहीं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.