गंगापार, मई 18 -- मेजा तहसील के रामनगर बाजार समेत अनेक गांवों में बुधवार को आई तेज आंधी-तूफान के बाद बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। आंधी में कई पेड़ और विद्युत पोल गिर जाने से रामनगर के कई इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो है, जो सोमवार की शाम तक भी पूरी तरह से बहाल नहीं हो सकी। लगातार बिजली गुल रहने से भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत पीने के पानी, मोबाइल चार्ज करने और रात में रोशनी की हो रही है। बिजली न रहने से पानी की मोटरें बंद पड़ी हैं, जिससे घरों में पानी का संकट गहरा गया है। यह भी पढ़ें- 400 गांवों में अभी भी बिजली गुल, गर्मी से लोग बिलबिलाए ग्रामीण मोबाइल चार्ज करने और पीने के पानी की व्यवस्था के लिए कई दिनों से इधर-उधर भटकते रहे। वहीं व्यापारियों और दुकानदारों का भी कामकाज प्रभ...