हरदोई, फरवरी 3 -- हरदोई। शहरवासियों को छह दिन की लंबी ठिठुरन और लगातार कोहरे के बाद सोमवार की सुबह धूप ने राहत दी। पिछले कई दिनों से सुबह और रात के समय तापमान बेहद कम रहने के कारण नागरिक परेशान थे। ठंडी हवाओं और कोहरे की वजह से दिनचर्या प्रभावित हो रही थी, वहीं बारिश के बाद नमी बढ़ने से गलन की समस्या और बढ़ गई थी। सोमवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.5 सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की आर्द्रता 89 प्रतिशत और शाम को 79 प्रतिशत रही। जिससे ठंडी हवा के साथ हल्की नमी का अहसास हुआ। दृश्यता 500 से 800 मीटर के बीच है और आकाश पूरी तरह साफ़ रहा। पश्चिमी दिशा से हल्की हवा 4 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही है। सुबह-सुबह सूरज की किरणों के साथ ही लोग बाहर निकलकर राहत महसूस करने लगे। विशेषज्ञों का कहना है कि यह मौसम बदलाव सामान्य ह...