हरदोई, मार्च 21 -- मल्लावां। कटरा बिल्हौर हाईवे पर छह दिन पूर्व डंपर की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई थी। इस मामले में डंपर चालक पर मुकदमा दर्ज किया है। थाना माधौगंज के गांव धमहाई पहुंतेरा निवासी गुड्डी देवी ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया, 16 मार्च को बेटा अजय अपने गांव के साथी नीरज की बाइक से रणधीर खेड़ा उन्नाव से विवाह समारोह से अपने घर आ रहा था। कटरा बिल्हौर हाईवे पर सुल्तानपुर पुलिया के पास दिन में करीब 1:30 बजे तेज रफ्तार डंपर विपरीत दिशा से आकर बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बेटा गंभीर घायल हो गया। पीछे बैठे नीरज की मौत हो गई। इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय हरदोई ले जाया गया अस्पताल पहुंचते ही मेरे पुत्र अजय की भी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.