हापुड़, मार्च 9 -- थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के किठौर रोड पर चार मार्च को हुए सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।मृतक चीनू के परिजन ने बताया कि चार मार्च को पुत्र अपने दोस्त सुबोध और अन्य के साथ होली खेलने जिला मेरठ के नंगली में दोस्त के यहां होली खेलकर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह किठौर मार्ग पर पहुंचे इस दौरान बाइक सड़क किनारे खंभे से टकरा गई और सुबोध, चीनू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्होंने बताया कि सुबोध के परिजन ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। सोमवार को चीनू का ब्रजघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.