चित्रकूट, सितम्बर 4 -- चित्रकूट। भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट में छह दिन बाद पतित पावनी मंदाकिनी खतरे के निशान से नीचे उतरी। नदी का पानी एक दिन पहले गुरुवार को बारिश थमने के बाद धीरे-धीरे कम होने लगा था। देर रात करीब 11 बजे लाल निशान से नीचे पानी पहुंचने पर लोगों ने राहत भरी सांस ली। धर्मनगरी में यूपी से लेकर एमपी तक हर जगह गली और सड़कों पर मलबा नजर आ रहा है। मंदाकिनी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे जाने के बाद यूपी-एमपी प्रशासन ने अपने-अपने प्रभावित इलाकों में साफ-सफाई अभियान शुरू कर दिया है। मंदाकिनी की बाढ़ में छह दिन धर्मनगरी का निचला इलाका जलमग्न रहा। यह भी पढ़ें- गलियों से नीचे खिसका पानी, हर जगह भरा मलबा रामघाट में करीब दो सौ दुकानें पूरी तरह डूबी रहीं। बीते 29 अगस्त को लाल निशान से करीब साढ़े आठ मीटर ऊपर पहुंची मंदाकिनी ने ...