रामपुर, अगस्त 13 -- रक्षाबंधन पर्व को लेकर रोडवेज विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 28 अगस्त को होने वाले रक्षाबंधन पर्व पर बहनों को अपने भाइयों तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए रोडवेज विभाग ने छह दिनों तक विशेष बस संचालन की तैयारी की है। 26 अगस्त से 31 अगस्त तक यात्रियों की सुविधा के लिए अधिक से अधिक संख्या में बसें सड़कों पर उतारी जाएंगी। प्रमुख मार्गों पर यात्रियों की संख्या बढ़ने के अनुसार बसों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की तैयारी की गई है। डिपो प्रभारी राम प्रकाश ने बताया कि तैयारी पूरी हो गई है। दिल्ली रोड़ पर अधिक बसों का संचालन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Noida News: रक्षाबंधन पर नोएडा-ग्रेनो नोएडा डिपो की बसें 800 अतिरिक्त फेरे लगाएंगी यह भी पढ़ें- रक्षा बंधन पर बहनों को रोडवेज की बसों में दो दिन मुफ्त सफर की सुविधा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...