विकासनगर, दिसम्बर 15 -- विकासनगर/साहिया, संवाददाता। जौनसार के दसऊ गांव से आठ दिसंबर को शुरू हुई छत्रधारी चालदा महासू महाराज की प्रवास यात्रा सोमवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे पश्मी गांव पहुंची। जहां धार्मिक अनुष्ठान के बाद चालदा महासू देवता मंदिर में विराजमान हुए। मुलुकपति छत्रधारी चालदा महाराज के पश्मी गांव में प्रवेश करते ही पूरा गिरीपार का क्षेत्र आस्था से सरोबार हो गया। रविवार दोपहर दो बजे छत्रधारी चालदा महाराज की प्रवास यात्रा ने द्राबिल से प्रस्थान किया। रात लगभग 11 बजे हजारों भक्तों के साथ महाराज शिलाई पहुंचे, जहां उनका स्वागत किया गया। इसके पश्चात यात्रा पश्मी गांव के लिए रवाना हुई। सोमवार तड़के महाराज अपने निर्धारित स्थल पर पहुंचे। महाराज का छत्र और पालकी के दर्शन करते ही श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। प्रात:कालीन बेला में महाराज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.