बस्ती, अप्रैल 17 -- बस्ती, निज संवाददाता। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज बस्ती की चिकित्सा इकाई ओपेक अस्पताल कैली में स्वास्थ्य सेवाओं की खामियां मरीजों पर भारी पड़ रही हैं। मंडल के प्रमुख चिकित्सा संस्थान होने के बावजूद यहां इलाज के लिए आने वाले मरीजों को जरूरी जांच के लिए निजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ रहा है। अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में पिछले छह दिनों से सिटी स्कैन सेवा पूरी तरह ठप है। ऐसे में जांच के लिए पहुंचे मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। मरीजों और तीमारदारों में अस्पताल की व्यवस्था को लेकर नाराजगी साफ देखी जा रही है। सबसे अधिक परेशानी इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को उठानी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- जिला अस्पताल में सीटी स्कैन सेवा ठप सिटी स्कैन नहीं होने के कारण चिकित्सक प्राथमिक उपचार के बाद मरीजों को अन्य केंद्रों के लिए र...