बेगुसराय, जनवरी 24 -- बरौनी। न्यू बरौनी स्टेशन के बाइक स्टैंड से 19 जनवरी को बदमाशों ने एक यात्री की बाइक चोरी कर ली। पीड़ित यात्री ने इस बाबत बरौनी जीआरपी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। घटना के छह दिन बाद भी चोरी गई बाइक की बरामदगी नहीं हो सकी है। घटना को लेकर बाइक स्टैंड में बाइक लगाने वाले यात्रियों में ऊहापोह की स्थिति बनी है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा लगातार जांच-पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...