बेगुसराय, अक्टूबर 12 -- बीहट। उड़ीसा के पुरी समु्रद तट पर समुद्र की तेज लहरों में बह गये बेगूसराय जिले के बरौनी अंचल के पपरौर गांव के तीन युवकों में से दो का शव लगातार छह दिन तक सर्च अभियान चलाने के बाबजूद नहीं मिल सका है। परिजन स्थानीय थाना में दोनों युवकों के समुद्र में डूबने से मौत हो जाने का मामला दर्ज कराने के बाद सोमवार को वापस लौट आये। पपरौर के सामाजिक कार्यकर्ता अबु फैजान ने बताया कि पपरौर के चार लड़के मजदूरी करने उड़ीसा गये थे। सात अक्टूबर को पुरी समुद्र तट पर स्नान तथा कलाबाजी के क्रम में तीन युवक तेज लहर में बह गये। पपरौर के मो. जसीम के पुत्र मो. आमिर के शव को 24 घंटे बाद बरामद कर लिया गया था। जबकि मरहूम मो. नादिल के पुत्र मो. शहनवाज उर्फ काजू तथा मो. अशरफ के पुत्र मो. कासिफ का शव बरामद नहीं किया जा सका है। मो. शहनबाज के भाई मो. अ...