मुंगेर, मई 23 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शनिवार को नगर के एससीएस डीएवी पब्लिक स्कूल में छह दिवसीय समर कैंप का समापन हुआ। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्रा के निर्देशन में आयोजित यह समर कैंप 18 मई से 23 मई तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समर कैंप के दौरान बच्चों को खेल, कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में विद्यार्थियों ने शूटिंग, बॉक्सिंग, बालिका क्रिकेट, एथलेटिक्स, चेस, आर्ट एंड क्राफ्ट तथा संगीत की बारीकियां सीखीं। प्रशिक्षकों एवं शिक्षकों ने बच्चों को विभिन्न विधाओं के तकनीकी और व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी गई। कैंप के दौरान बच्चों को अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जतायी। यह भी पढ़ें- छह दिवसीय समर कैंप का समापन समापन...