अलीगढ़, अप्रैल 5 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। इंस्पेक्टर गोंडा नरेंद्र सिंह यादव की प्रोन्नति पर एसएसपी नीरज जादौन ने उन्हें सीओ यातायात नियुक्त किया है। इसी के साथ छह थानों के प्रभारी बदल दिए। इनमें टप्पल थाना प्रभारी एसपी सिंह को क्वार्सी थाने की कमान सौंपी गई है। शनिवार देररात जारी आदेश के अनुसार साइबर क्राइम थाने में तैनात इंस्पेक्टर उदयभान सिंह को छर्रा थाना प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह क्वार्सी इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा को टप्पल थाना प्रभारी, सासनीगेट थाना प्रभारी बालेंद्र सिंह को गोंडा थाना प्रभारी, इंस्पेक्टर छर्रा विजय सिंह को गांधीपार्क थाना प्रभारी व गांधीपार्क इंस्पेक्टर राजवीर सिंह परमार को सासनीगेट थाना का प्रभारी बनाया गया है। एसएसपी ने सभी को जनहित में पूर्ण मनोयोग से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.